Place For Ads

केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की भेंट

केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की भेंट

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। बता दें कि इसी हफ्ते संसद में दिल्ली अध्यादेश बिल पेश किया जा सकता है. इससे पहले सीएम की उपराज्यपाल से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. पहले इस बिल को आज लोकसभा में पेश किया जाना था, लेकिन सरकार ने कुछ कारणों से इसे पेश नहीं किया.

राज्यसभा में कानून पास कराना मुश्किल होगा

सरकार को उम्मीद है कि लोकसभा में तो यह कानून आसानी से पास हो जाएगा, लेकिन राज्यसभा में इसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लोकसभा में सरकार के पास बहुमत है लेकिन राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में ही सरकार को उखाड़ फेंकने का प्लान बनाया. उन्हें उम्मीद है कि सरकार के इस बिल के खिलाफ पूरा विपक्ष उनका साथ देगा और यह बिल पास नहीं होगा. AAP ने इस शर्त पर विपक्षी एकता का समर्थन किया कि पार्टियां बिल के खिलाफ वोट करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.